फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता में आग की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग तैयार

Mon, 20 Apr 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
15 अप्रैल से शुरू हुआ है फायर सीजन, चार कमेटियां गठित
विज्ञापन

स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जाएगा जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता के वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक ने बताया कि 15 अप्रैल से फायर सीजन शुरू हो गया है। इस मौसम में जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। झंडूता वन रेंज में भी व्यापक तैयारियां की गई हैं ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही से जंगल की आग न फैल सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार चार कमेटियां गठित की हैं, जो फायर सीजन के दौरान निरंतर निगरानी और जागरूकता का कार्य करेंगी। विशेष रूप से हम स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को जंगल संरक्षण, आग से बचाव के उपाय और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करेंगे। बच्चों के माध्यम से पूरे परिवार तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास रहेगा। उन्होंने आगे बताया कि झंडूता क्षेत्र में कुल वन क्षेत्र लगभग 250 हेक्टेयर है। इस पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए वन रक्षक, वन खंड अधिकारी और वन मित्र सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। झंडूता रेंज में कुल 12 बीट हैं, जहां नियमित गश्त और निगरानी रखी जा रही है। घर-घर जागरूकता अभियान भी शुरू कर दिया गया है। वन विभाग के कर्मचारी आम जनता के घरों में जाकर सूखी घास, पत्तियों या खेतों में आग लगाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताएंगे। लोगों से अपील की गई है कि जंगलों के आसपास कोई भी आग लगाने से पहले वन विभाग से अनुमति लें या सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें