फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के नाक तले पनपा वन और भू माफिया : गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि घुमारवीं में मंत्री की नाक तले वन और भू माफिया मनमर्जी कर संपदा को लूट रहा है। माफियाओं को खुली छूट मिली हुई है जिस कारण माफिया का जहां मन कर रहा है, वहां पर कुल्हाड़ी चला रहा है।
गर्ग ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में आज तक जितने भी पेड़ काटे गए हैं, उनकी उच्च स्तरीय जांच की जाए और अवैध कटान में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी संपदा को लूटने नहीं दिया जाएगा। यदि इसकी जांच नहीं की तो भाजपा सड़कों से लेकर विधानसभा तक इस मुद्दे को उठाएगी। उन्होंने चेताया कि यदि घुमारवीं में पनप रहे वन माफिया और भू माफिया पर अंकुश नहीं लगाया गया और इसकी उच्च स्तरीय जांच नहीं की गई तो भाजपा सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें