फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 साल से सरकार ने हिंदू समाज को समाप्त करने का किया काम : गौतम

Sun, 04 Jan 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
हिंदू  रक्षा मंच जिला बिलासपुर की बैठक में मौजूद विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में हिंदू रक्षा मंच की हुई बैठक
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों से डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर के डियारा सेक्टर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में रविवार को हिंदू रक्षा मंच की जिला स्तरीय बैठक हुई। जिलाध्यक्ष कमल गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले भर से करीब डेढ़ सौ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कमल गौतम ने कहा कि हिंदू रक्षा मंच समृद्ध हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और देव परंपरा को बचाने के लिए दिन रात काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जागरूकता मुख्य ध्येय है। ऐसे में सचेत एवं होकर सभी प्रकार की व्याधियों से निपटा जा सकता है। इस्लामिक जिहाद के तहत हिंदू रक्षा मंच संवेदनशीलता से काम कर रहा है। पिछली सरकारों ने इन 70 सालों में हिंदू समाज को समाप्त करने का काम किया है। इसलिए हिंदू समाज के लोगों को जागरूक और चिंतन करने की जरूरत है। समाज का युवा यदि खोखला होगा तो वह समाज की लड़ाई नहीं लड़ सकता। इसके लिए नशे व्यसनों से दूर युवा शक्ति को बचाना भी हिंदू रक्षा अभियान का लक्ष्य है। प्रदेश में होने वाली अवैध गतिविधि अभियान के तहत उन सभी मामलों में हस्तक्षेप हिन्दू रक्षा मंच कर रहा है जो सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ रहा है। हिंदुत्व का प्रदेश की संस्कृति और देव परंपरा को बचाने के लिए हिंदू रक्षा मंच की प्रतिबद्धता है, जिसे वह हर कीमत पर पूर्ण कर रहा है। समाज को सामर्थ्यशाली हिंदू समाज बनाकर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना, सम्मानपूर्वक जीवन हिंदू समाज, उस दिशा में काम करने के लिए हिंदू रक्षा मंच दिन रात प्रयत्नशील है। बैठक में हिंदू रक्षा मंच की ओर से चलाए गए अभियानों पर चर्चा की गई। जिसमें इन अभियानों को प्रदेश स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक ले जाने की रणनीति तैयार की गई। इस कार्यक्रम में हिंदू रक्षा मंच के पूर्व सैनिक मंच के अध्यक्ष अंकुश ठाकुर, महिला मंच अध्यक्ष ऊषा धीमान, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, राज कुमार राय, प्रीतम सिंह, जयपाल, अमरीक, धमेंद्र, चमन लाल, संजीव कुमार, राज कुमार, रामपाल और टीके राम सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें