फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने मनाया 74 वां सेना दिवस

विज्ञापन
बिलासपुर के शहीद स्मारक पर सेना दिवस में शहीदों को श्रद्धांजलि देते सैनिक। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। रविवार को पूर्व सैनिक कल्याण समिति हिमाचल प्रदेश ने 74 वां सेना दिवस सुबह 11 बजे चंगर में शहीद स्मारक पर मनाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत में सबसे पहले स्वतंत्रता सेनानियों और अनेकों युद्धों में अपने प्राणों की आहुति देने वाले रणबांकुरों को मुख्यातिथि ब्रिगेडियर जगदीप सिंह वर्मा व अन्य लोगों ने पुष्प चक्र और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही दो मिनट का मौन रखा। प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन संजय कुमार ने बताया कि भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ। आजादी के बाद भी भारतीय सेना के अध्यक्ष ब्रिटिश मूल के ही हुआ करते थे। 15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल केएस करिअप्पा स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख बने। उनसे पहले यह पद कमांडर जनरल राय फ्रांसिस बुचर के पास था। उसके बाद से हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिन जवानों ने देश की आजादी और रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और जो देश की सीमा की सुरक्षा कर रहे है, उनको याद किया जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ अतिथि ग्रुप कैप्टन आरएस राजपूत, ऑफिसर इंचार्ज, ईसीएचएस घुमारवीं और पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन संजय कुमार, कैप्टन धनी राम, कैप्टन कुलवीर सिंह, कैप्टन सीता राम, कैप्टन अमर नाथ धीमान, सूबेदार मेजर धर्मपाल, जय सिंह, कैप्टन हेम सिंह, फ्लांइग लेफ्टिनेंट निका राम, हरनाम सिंह ठाकुर, सूबेदार मेजर जसवंत सिंह, देश राज गौतम, कुलवंत पटियाल, नायब सूबेदार शिव सिंह, लच्छू राम, बनि राम ठाकुर, सूबेदार सुंदर, लेखराम, मानसिंह, प्रवीन कुमार, कैप्टन राजेश चंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें