बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ बिलासपुर की बैठक जिला प्रधान रमेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें महासचिव जिला प्राथमिक शिक्षक संघ बिलासपुर के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में शिक्षकों की पदोन्नति की सूची जारी करने के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ ने उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला बिलासपुर द्वारा केंद्रीय मुख्य शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी करने के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। विशेष रुप से उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुदर्शन कुमार, अधीक्षक ग्रेड वन धर्मानंद, अनुभाग अधिकारी प्रकाश चंद, अधीक्षक सुशील कुमार व कार्यालय के समस्त स्टाफ का 14 मुख्य शिक्षकों को पदोन्नत कर केंद्रीय मुख्य शिक्षक बनाने के लिए धन्यवाद किया। संघ के जिला मीडिया प्रभारी खूब सिंह ठाकुर कहा कि उपनिदेशक सुदर्शन कुमार का प्राथमिक शिक्षकों के प्रति हमेशा ही उदार व कल्याणकारी दृष्टिकोण रहा है। हर कार्य को पूरे प्रदेश में सर्वप्रथम करके उन्होंने प्राथमिक शिक्षकों के हितैषी होने का परिचय दिया है। उन्होंने सभी पदोन्नत शिक्षकों को बधाई दी और उनके आगामी जीवन के लिए भी शुभकामनाएं दी। कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी शिक्षक अपनी पाठशाला में कर्तव्य निष्ठा से कार्य करेंगे तथा बच्चों की शिक्षा में और ज्यादा सुधार करेंगे।
इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय परिषद बांके बिहारी चंदेल, राज्य सचिव राकेश पटियाल, संगठन सचिव राकेश धीमान, मुख्य सलाहकार सीमा रानी, कार्यालय सचिव राजीव शांडिल, यशवंत ठाकुर, जोगिंदर सिंह, असुनील शर्मा, रणजीत सिंह ठाकुर, सुशील कुमार, जोगिंदर लाल, नरेश शर्मा, बलवीर सिंह ठाकुर, अमरनाथ शर्मा, सतपाल जिला के सभी खंडों के प्रधान होशियार सिंह ठाकुर, बसंत ठाकुर, अनिल शर्मा, नरेश कुमार व कश्मीर सिंह मौजूद रहे।