- कल्याण कला मंच की मासिक सम्मान समारोह बैठक मजारी में आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक सम्मान समारोह बैठक गांव मजारी पंचायत के सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता कला मंच के प्रधान सुरेंद्र मिन्हास ने की।
मंच संचालन महासचिव तृप्ता कौर मुसाफिर ने किया। समारोह में पंचायत मजारी के उप प्रधान सरदार दीदार सिंह, मजारी के पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह दियोल, बीडीसी मजारी मनु देवी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान सरदार स्वर्ण सिंह और कमेटी सचिव कैप्टन सरदार हिम्मत सिंह को माता की चुनरी, वेज, पुष्पहार, प्रमाणपत्र और मंच द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का एक- एक सेट भेंट कर सभी को काले बाबा सजग प्रहरी सम्मान 2024 से सुशोभित किया गया। कार्यक्रम में परमजीत सिंह कोविद कहलूरी द्वारा लिखी अपनी निजी छठी पुस्तक दोहा सागर का मंच के सदस्यों, विभूतियों और मजारी गांव के बुद्धिजीवियों ने लोकार्पण किया। मंच के प्रधान ने कहा कि आज समाज में नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों को स्थापित करने की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं और अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। नशे से दूर रहकर नव भारत निर्माण में भूमिका निभानी चाहिए। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मंच के सभी सदस्यों को वाहे गुरुजी के सरोपे भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चंद्रशेखर पंत, सुखराम आजाद, रविंद्र भट्टा, सरदार भगत सिंह, राकेश मिन्हास, रविंदर कमल चंदेल, आशा सहित अन्य उपस्थित रहे।