बिलासपुर। बरमाणा थाना के अंतर्गत खारसी के अंतर्गत बठोह सड़क पर गांव सुई के पास एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई,। इसमें दंपती सहित तीन बच्चे घायल हो गए। पांचों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचा गया। जहां इनका इलाज किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बठोह सड़क पर पर कार सवार अपने परिवार के साथ जा रहा था। जब गांव सुई के पास पहुंचे तो गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। गाड़ी में सुनील कुमार के साथ उसकी पत्नी नीरू देवी और तीन बच्चे सवार थे। जिन्हें चोटें आई हैं। एएसपी अमित शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि घटनास्थल का जायजा ले लिया गया है।