फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक और नकदी के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली एनएच पर चैहड़ी के पास नाकाबंदी के दौरान तीन लोगों से 2.22 ग्राम स्मैक और 88,300 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना में केस दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जानकारी अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम ने चंडीगढ़-मनाली एनएच पर चैहड़ी के पास वीरवार देर रात को नाकाबंदी की थी। बिलासपुर की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में तीन लोग सवार थे। तीनों जल्दी से जाने की बात करने लगे। इस पर पुलिस को शक हुआ और उन्होंने सही ढंग से कार की तलाशी ली। इस दौरान बैग और एक पॉलिथीन की पुड़िया बरामद हुई। पुड़िया को खोलकर देखा तो उसमें 2.22 ग्राम स्मैक पाई गई। जबकि बैग में 100, 200 और 500 रुपये के कुल 88,300 की राशि पाई गई।
विज्ञापन

एएसपी बिलासपुर अमित शर्मा ने कहा कि आरोपियों की पहचान कांगड़ा के आर्यन (24), नानक चंद (31) और नेपाल के बदीया जिला के राजू थापा के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें