फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों में खूनी संघर्ष, पांच लोग घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली कहासुनी के बाद बिगड़ा मामला, पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान किए दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र की पड़यालग पंचायत के बाड़ी गांव में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो सगे भाइयों के बीच शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को भराड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही भराड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल जाकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाड़ी गांव के दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। बड़े भाई बलवीर की पत्नी लता ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उन्होंने अपने घर तक सड़क का निर्माण करवाया था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे छोटे भाई राजेंद्र ने उस सड़क पर पत्थर रखकर रास्ता बंद करने की कोशिश की। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई जो मारपीट में बदल गई। लता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनके देवर राजेंद्र ने जानबूझकर सड़क बंद करने के लिए पत्थर रखे और विरोध करने पर हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें और पति बलवीर को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह सड़क किनारे रखे अपने पत्थरों को हटा रहे थे, तभी बलवीर और उसकी पत्नी ने हमला कर दिया। इस झगड़े में बलवीर और उसकी पत्नी लता के अलावा राजेंद्र, बेटे दीपक और चिराग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल बलवीर को प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच आपसी विवाद के चलते झगड़ा हुआ है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें