फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नगर में नैनीताल हाईवे पर लगा पांच घंटे जाम, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे किनारे अतिक्रमण के कारण शनिवार को नगर में नैनीताल हाईवे पर करीब पांच घंटे से अधिक समय तक वाहन जाम में फंसे रहे। जिसके कारण लोग बहुत परेशान रहे। जाम का आलम यह था कि नगर के अन्य संपर्क मार्ग भी जाम की चपेट में आ गए। लोगों ने रोजमर्रा लगने वाले जाम को लेकर पुलिस प्रशासन पर उदासीनता बरतने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से दोपहर तक पुलिस प्रशासन की अनदेखी की बजह से नगर में नैनीताल हाईवे किनारे लोगों ने अस्थाई रूप से अतिक्रमण के रूप में अपनी दुकानों को जमाना शुरू कर दिया था। नगर में साप्ताहिक पैठ होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी दोपहर के बाद नगर में आना शुरू कर दिया। इस दौरान नगर में हाईवे पर वाहन धीरे-धीरे जाम में फंसना शुरू हो गए। दोपहर करीब 2:00 बजे के बाद स्कूल की छुट्टियां होते ही स्कूली वाहन भी हाईवे पर आ गए। इस दौरान जाम ने और विकराल रूप लेना शुरू कर लिया। लोगों का कहना था कि जाम का आलम यह था कि नगर में मुख्य चौराहे से रुद्रपुर की ओर अहरो बस अड्डे तक तथा रामपुर रोड की ओर कोतवाली तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। इसके अलावा माटखेड़ा रोड, पुरानी तहसील रोड, सब्जी मंडी रोड, सिनेमा रोड, केमरी रोड आदि मार्गों पर भी वाहन जाम में फंसे रहे।
लोगों ने संपर्क मार्ग के रूप में कैनाल रोड, पंजाबी कॉलोनी आदि रोडों का प्रयोग करना जब शुरू किया तो यहां भी वाहन जाम में फंसने लगे। आलम यह हो गया कि नगर के हर प्रमुख मार्ग पर जाम लगा हुआ था। जाम में भूखे प्यासे स्कूली बच्चे भी फंसे दिखाई दिए। जाम में फंसे लोगों ने पुलिस प्रशासन पर उदासीनता बरतने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने के भी आरोप लगाए। जाम लगते ही नगर के मुख्य चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जाम को खुलवाना शुरू कर दिया। शाम करीब 5:00 बजे तक कोतवाली पुलिस जाम को खुलवाती रही और जाम में फंसे वाहन धीरे-धीरे होकर नगर से बाहर निकल सके। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि पुलिस प्रशासन को चाहिए कि हाईवे किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें, ताकि हाईवे पर जाम न लग सके। उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी ने बताया कि हर दूसरे दिन जाम लगने की समस्या गंभीर होती जा रही है, जो कि बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि वह यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखें तथा पालिका प्रशासन को भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें