फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पहले लड़के से की मारपीट, फिर स्कूटी जलाने की कोशिश

Thu, 06 Feb 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जबली में हुई घटना, सदर थाना में मामला दर्ज
विज्ञापन


- शिकायतकर्ता के अनुसार नशे में था आरोपी



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। सदर थाना के तहत जबली में पहले एक लड़के से मारपीट की गई। जब लोगों ने लड़के को छुड़ाया तो आरोपी ने चाबी और हेलमेट को छीन कर स्कूटी को आग लगाने की कोशिश की। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी नशे में था। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में अमीन मोहम्म्द निवासी डियारा सेक्टर ने बताया कि बुधवार को वह निजी काम से जबली गया था। वहां एक दुकान पर बैठा था। इसी बीच एक लडक़ा आया जो किसी नशे की हालात में लग रहा था। जब अपनी स्कूटी की ओर जाने लगा तो उस लड़के ने रास्ता रोककर एक दम से मारपीट शुरू कर दी। उसने मुंह और छाती पर लात और मुक्के मारे। उसे मुंह और छाती पर काफी चोटे आई हैं। मारपीट से दुकानदार और लोगों ने छुडाया। उस लड़के ने हाथ से स्कूटी और हेलमेट छीन लिया। इसके बाद स्कूटी को आग लगाने की कोशिश करने लगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें