फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिहार में एनडीए की जीत पर जिला भाजपा मुख्यालय पर हुई आतिशबाजी

Fri, 14 Nov 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पदाधिकारी बोले, जेपी नड्डा के नेतृत्व में जमीनी स्तर पर हुआ कार्य
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। बिहार में एनडीए की जीत से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के गृह जिला बिलासपुर में भी जश्न का माहौल है। सदर मंडल भाजपा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में आतिशबाजी करने के साथ ही मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान और सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर ने कहा कि बिहार की सत्ता हासिल करने के लिए विपक्षी दलों ने झूठ का सहारा लेकर कुप्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। यहां तक कि बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान हिमाचल के मुख्यमंत्री ने अपनी ऐसी कई गारंटियों का गुणगान कर दिया, जो आज तक पूरी नहीं हो पाई हैं। कांग्रेस के झूठ के बहकावे में आने वाली हिमाचल की जनता आज तक पछता रही है। बिहार की जागरूक जनता ने सोच-समझ कर ही फैसला सुनाया है। यही वजह रही कि तरह-तरह के हथकंडे अपनाने के बावजूद विपक्षी दलों को मुंह की खानी पड़ी। जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जमीनी स्तर पर काम किया और परिणाम सबके सामने है। इससे देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह दुगना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें