फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दो घरों में आग लगने से 40 लाख रुपये का नुकसान

विज्ञापन
झंडूता उपमंडल के डाहड़ पंचायत के टिकरी गांव में भड़की आग को बुझाने के कार्य में जुटे अग्नि शमन वि
विज्ञापन
-झंडूता के टिकरी गांव में हुआ हादसा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
विज्ञापन

-प्रशासन ने दी पांच-पांच हजार की फौरी राहत
-पटवारी ने मौके का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के ग्राम पंचायत डाहड़ के टिकरी गांव में बुधवार को दो स्लेटनुमा घरों में आग लग गई। आग लगने से घरों के अंदर रखा पूरा सामान जल गया। इससे दोनों परिवारों को करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग को बुझाया गया तब तक सब कुछ जल गया था। दोनों ही परिवारों को शाम का भोजन तक नसीब नहीं हो सका। अग्निकांड से प्रभावित परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। आग से रसोई घर में रखे गैस सिलेंडर फट जाने से आग की लपटें इतनी भयानक रूप धारण कर चुकी थी कि साथ लगते घरों की खिड़कियों के शीशों को नुकसान पहुंचा। आग की घटना की सूचना मिलते ही झंडूता से पुलिस टीम अग्निशमन विभाग और गैस एजेंसी प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गए। मौके पर हल्का पटवारी ने अग्निकांड से हुए नुकसान का जायजा लेकर प्रभावित परिवारों को दिए जाने वाली आपदा की राहत राशि का आकलन किया।
विज्ञापन

इस आग लगने की घटना से सेवानिवृत्त हवलदार जगदीश सिंह और उनके भाई की पत्नी रजनी देवी को भारी नुकसान हुआ। आग से कीमती सामान सहित घर पर रखे सोने, चांदी के लाखों रुपये के गहने जरूरी कागजात अनाज बर्तन सहित करीब 40 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। पीड़ित जगदीश सिंह ने बताया किवह किसी काम से बिलासपुर गए हुए थे। घर पर पत्नी सहित परिवार के लोग थे। आग का पता उनके पोते अभिषेक को चला और शोर मचाया। इतने में स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए।
झंडूता गैस एजेंसी प्रबंधक उमेश शर्मा ने अपनी ओर से पीड़ित परिवारों को रसोई घर के लिए गैस उपलब्ध कराई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

झंडूता एसडीएम का कार्यभार देख रहे सहायक आयुक्त एवं तहसीलदार कुनिका एकर्स ने बताया कि आग लगने की घटना की सूचना मिलने पर हल्का पटवारी को मौका पर भेजकर घटना से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को फौरी तौर पर पांच-पांच हजार की राहत राशि दी गई है और पटवारी को शीघ्र आपदा की रिपोर्ट तैयार कर कार्यालय देने को कहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन आग से प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें