पनोह में शेड में आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग। संवाद
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत गांव पनोह में एक रिहायशी मकान के साथ बने शेड में आग लग गई। इससे करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देते कहा कि नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को राहत राशि प्रदान की जाए।
जानकारी अनुसार प्रेमलाल ने अपने रिहायशी मकान के साथ एक शेड बनाया है। शेड में शटरिंग का सामान रखा था। ग्रामीणों ने देखा कि शेड से धुआं उठ रहा है। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शेड में रखा शटरिंग का सामान जलकर राख हो गया, लेकिन रिहायशी मकान को बचा लिया गया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्राम पंचायत प्रधान शर्मिला, पंचायत समिति सदस्य इंदिरा देवी व वार्ड सदस्य सचिन ने प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।