फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: साईं कनैता में आग लगने से पशुशाला और स्टोर रूम राख, दो से तीन लाख का नुकसान

विज्ञापन
ग्राम पंचायत कचौली के गांव साईं कनैता में जली पशुशाला। स्रोत पंचायत
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, अंदर रखा घास जलकर हुआ राख
विज्ञापन

दो गाय, बछड़ी और बकरी को सुरक्षित निकाला

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत कचौली के गांव साईं कनैता में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे आग लगने से एक पशुशाला और साथ लगते स्टोर रूम को भारी नुकसान पहुंचा। आग की चपेट में आने से पशुशाला में रखा घास और अन्य सामान जलकर राख हो गया, जबकि स्टोर रूम में रखी आटा चक्की की मशीन की मोटर भी जल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस घटना में पीड़ित परिवार को करीब दो से तीन लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुलदीप कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय मनशा राम की पशुशाला में रात के समय अचानक आग लग गई। पशुशाला के अंदर काफी मात्रा में घास रखा हुआ था, जिसके कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने का पता चलते ही परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पशुशाला के अंदर बंधे दो गाय, एक बछड़ी और एक बकरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे पशुधन को नुकसान होने से बचा लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पशुशाला में रखा घास पूरी तरह जल चुका था। साथ लगते स्टोर रूम में भी आग से नुकसान हुआ और वहां रखी आटा चक्की की मशीन की मोटर जल गई। घटना की सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत प्रधान रामप्यारी ठाकुर भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने प्रभावित परिवार को अपनी ओर से 5,100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। प्रधान ने कहा कि आग की घटना से परिवार को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है।

ग्राम पंचायत कचौली के गांव साईं कनैता में जली पशुशाला। स्रोत पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें