फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: औद्योगिक क्षेत्र में नमकीन फैक्ट्री में भड़की आग, तीन लाख का नुकसान

विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग पर काबू पाते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
भट्ठी में आग भड़कने से फैक्ट्री में मची अफरा-तफरी, दमकल विभाग ने पाया काबू
विज्ञापन

50 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया , आग लगने के कारणों की जांच शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर में स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड बिलासपुर और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार यह फैक्ट्री सोनू उर्फ संजीव ठाकुर पुत्र अमर सिंह निवासी गांव निहाल बिलासपुर की है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे फैक्ट्री में रोजमर्रा की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान फैक्ट्री के अंदर भट्ठी में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के हिस्से को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया, जिससे फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री संचालक संजीव कुमार ने बताया कि सुबह एक वर्कर काम कर रहा था और जब वह थोड़ी देर के लिए बाहर गया तो अधिक गर्मी के कारण भट्ठी में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। संजीव कुमार ने बताया कि आग की घटना में करीब दो से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो फैक्ट्री में रखा सामान और आसपास का क्षेत्र भी इसकी चपेट में आ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई थी। टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें