फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में अग्निशमन विभाग को शीघ्र मिलेगा अपना भवन

Mon, 06 Jan 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में निर्माणाधीन अग्निशमन चौकी । संवाद
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन


-टिकरी वार्ड में 4.75 करोड़ से बन रहा नया भवन
-एक साल में कार्य पूरा करने का रखा गया है लक्ष्य

संजीव शामा
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं स्थित अग्निशमन चौकी को शीघ्र ही अपना भवन मिल जाएगा। भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस भवन का निर्माण कार्य नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 टिकरी में कोर्ट परिसर के नजदीक शुरू हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक वर्ष में यह निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद अग्निशमन चौकी को यहां पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
इस भवन पर 4.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसका निर्माण 1.10 बीघा भूमि पर किया जा रहा है। चार मंजिला बनने वाले इस भवन में भूतल पर गैराज और ड्यूटी रूम स्थापित होंगे। प्रथम मंजिल पर विभाग का कार्यालय स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही दूसरी मंजिल पर स्टाफ क्वार्टर का निर्माण किया जाएगा। चौथी मंजिल पर रसोई घर और एक बड़ा डाइनिंग हॉल बनाया जाएगा, जहां पर कर्मचारियों के खाने की व्यवस्था रहेगी। इस भवन के बनने के बाद विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को सहूलियत मिलेगी। वहीं फायर ब्रिगेड के अन्य संसाधनों के आने की उम्मीद भी बढ़ जाएगी। इसके अलावा इस भवन के बनने के बाद अग्निशमन चौकी के अपग्रेड होने की भी उम्मीद बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि 2016 में विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के लिए खोली गई अग्निशमन चौकी से क्षेत्र के करीब डेढ़ लाख लोगों को लाभ मिल रहा है। फिलहाल घुमारवीं के बचत भवन से संचालित इस फायर चौकी में तीन फायरमैन, एक लीडिंग फायरमैन, छह होमगार्ड, चार ड्राइवर सहित 14 कर्मचारियों सहित दो दमकल वाहन मौजूद हैं। फिलहाल यह दो कमरों से संचालित हो रही है जिस कारण दमकल विभाग के कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घुमारवीं में फायर चौकी खुलने से घुमारवीं, झंडूता व सदर की लगभग 80 पंचायतों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस चौकी को कई बार अग्निशमन केंद्र में तब्दील करने की मांग उठती रही है, लेकिन अपना भवन न होने के कारण लोगों की यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। लेकिन भवन निर्माण के बाद इसके अपग्रेड होने की भी उम्मीद बन गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें