फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दो मंजिला मकान में लगी आग, तीन लाख का नुकसान

विज्ञापन
झंडूता के रछेड़ा गांव में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
घर में नहीं था परिवार, पड़ोसियों ने समय रहते आग पर पाया काबू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं/झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के रछेड़ा गांव में बुधवार देर शाम एक दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग की घटना में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना के समय मकान में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। पड़ोसियों ने मकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं तो तुरंत परिवार को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। लोगों की मुस्तैदी से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और आसपास के मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार रछेड़ा निवासी निक्का राम अपनी पत्नी सोमा देवी और पांच बच्चों के साथ इसी मकान में रहते हैं। पति-पत्नी दिहाड़ी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बुधवार को दोनों रोजाना की तरह मजदूरी करने गए थे, जबकि चार बेटियां और एक बेटा स्कूल गए हुए थे। इसी दौरान मकान में अचानक आग भड़क उठी।
विज्ञापन

आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के घर पहुंचने तक काफी सामान जल चुका था। आग की चपेट में आने से बेड, फ्रिज, टीवी, सोफा, अलमारियां, कपड़े, बच्चों की किताबें और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घर में रखी करीब 45 हजार रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


राजस्व विभाग ने लिया नुकसान का जायजा
आग की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की ओर से हल्का पटवारी मौके पर पहुंचा और नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन करवाया जा रहा है। प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। पीड़ित परिवार ने नुकसान को देखते हुए अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

झंडूता के रछेड़ा गांव में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें