फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forest Fire : अब हिमाचल में बिलासपुर के डिंगू जंगल में लगी आग, वनाग्नि से जन-जीवन प्रभावित; संपदा की भारी हानि

Sat, 01 Jun 2024 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
जंगल में आग - फोटो : ANI
विज्ञापन
अब हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर के डिंगू जंगल में आग लग गई है। इस मौसम में बिलासपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। अकेले बिलासपुर जिले में बंदला, परनाली, सिहड़ा, निचली भटेड़, कुड्डी, बरमाणा, नयनादेवी, भराड़ी व घंडीर समेत कई इलाकों के जंगल जल चुके हैं। राजधानी शिमला के जंगल भी धधक रहे हैं। भीषण आग के कारण विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। कई अन्य जिलों में भी हालात ऐसे ही हैं। 
विज्ञापन


हिमाचल में अब तक हजारों हेक्टेयर भूमि पर बहुमूल्य वन संपदा आग की भेंट चढ़ चुकी है। बड़ी संख्या में जंगली जानवर, पक्षी व अन्य जीव-जंतु भी आग की चपेट में आकर बेमौत मारे जा चुके हैं। नयनादेवी में दो गाड़ियां जल गई थीं। जंगलों में लगी आग बुझाने के प्रयास में कुछ लोगों को जान भी गंवानी पड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें