फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैहरन के जंगल में लगी आग, पांच लाख की संपत्ति बचाई

विज्ञापन
झंडूता के बैहरन जंगल में लगी आग को बूझाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
छह मिनट में मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम, पांच कर्मचारियों ने चलाया आग बुझाने का अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के बैहरन गांव के जंगल में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही झंडूता अग्निशमन केंद्र की टीम मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने करीब छह मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी से करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके तुरंत बाद अग्निशमन दल वाहन सहित मौके पर पहुंचा। अभियान में पांच अग्निशमन कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने आग को फैलने से रोकने के साथ आसपास की संपत्ति को सुरक्षित रखने के प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीडिंग फायरमैन भाग सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई की और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है और न ही कोई व्यक्ति घायल हुआ है। अग्निशमन विभाग की समय पर कार्रवाई से बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें