बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2921 पहुंच गया है। 23 एक्टिव केस हैं। सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि शुक्रवार को देलग से 64 वर्षीय, श्री नयना देवी जी से 71, 67 वर्षीय, फगोग से 35 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रैपिड एंटीजन से 189 सैंपल लिए गए, जिनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वीरवार को शिमला भेजे गए सैंपलों में से 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।