घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत गांव भुलस्वाए में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। इससे कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत यह रही कि आग में कोई झुलसा नहीं। ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृजलाल पुत्र बख्शी राम गांव व डाकघर भुलस्वाए तहसील घुमारवीं के रिहायशी मकान के ऊपर बनाए गए रसोई घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कमरे के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घुमारवीं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, छानबीन की जा रही है।