फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता को ठेकेदार के नोटिस पर बिफरा संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश की राजधानी शिमला में लोक निर्माण विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे कनिष्ठ अभियंता को एक ठेेकेदार ने नोटिस दिया है। इसमें कहा गया है कि वह उनके अधीन काम नहीं करेगा। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।
विज्ञापन

संघ का कहना है कि यदि ठेकेदारों की मर्जी से अधिकारियों का चयन होने लगे तो गुणवत्ता तो रामभरोसे ही होगी। हिमाचल प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजीव कुमार, प्रदेश महासचिव विजय धीमान, मुख्य सलाहकार एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीताराम शर्मा और समस्त कार्यकारिणी ने विभाग के प्रधान सचिव से संज्ञान लेने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि जिस जेई के अधीन उक्त ठेकेदार काम नहीं करने का इच्छुक हैं उस कनिष्ठ अभियंता को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई अवार्ड मिल चुके हैं। यही नहीं इस अभियंता का रुतबा काम और गुणवत्ता के मामले में बेहतर है। ऐसे में पहली बार किसी काम के लिए ठेकेदार की ओर से कनिष्ठ अभियंता को नोटिस दिया जाना समझ से परे है।
राजीव कुमार ने कहा कि यह भी हैरानी का विषय है कि कनिष्ठ अभियंता के अधीन काम करने वाले ठेकेदार का यह पहला काम है, जो अभी शुरू नहीं हुआ है और ठेकेदार की ओर से नोटिस तक दे दिया गया है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यदि ठेकेदारों की मनमर्जी पर अधिकारियों की तैनाती होने लग जाए तो काम की गुणवत्ता पर सवाल तो उठेंगे ही। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ऐसे ठेकेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए ताकि प्रदेश में गलत प्रथा न शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें