फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मारपीट में पीड़ित को दो गंभीर चोटें, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर बाजार में एक फरवरी को दंपती के साथ हुई थी मारपीट
विज्ञापन

व्यापारियों ने निकाली थी रोष रैली, न्याय की उठाई थी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी (बिलासपुर)। लदरौर बाजार में हुई मारपीट की घटना में अब पुलिस जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित को लगी चोटों में से दो गंभीर पाई गई हैं। इसके आधार पर थाना भराड़ी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पहले ही पीड़ित दंपती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर न्याय की गुहार लगाई थी, वहीं लदरौर बाजार के व्यापारियों ने भी रोष रैली निकालकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक फरवरी की रात लदरौर बाजार में दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज की घटना हुई थी। प्रारंभिक कार्रवाई थाना भोरंज, जिला हमीरपुर की ओर से की गई थी। पीड़ितों का मेडिकल करवाकर एमएलसी प्राप्त की गई और पीड़ित सुनील कुमार का बयान दर्ज किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीड़ित को जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया था। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि घटनास्थल थाना भराड़ी की सीमा में आता है। इसके बाद 4 फरवरी को संबंधित कागजात थाना भराड़ी को आगामी कार्रवाई के लिए भेजे गए। थाना भराड़ी पुलिस ने एम्स बिलासपुर में पीड़ित का दोबारा मेडिकल परीक्षण करवाया। 7 फरवरी को प्राप्त अंतिम मेडिकल राय में पीड़ित सुनील कुमार को लगी चोटों में से दो को गंभीर पाया गया। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ थाना भराड़ी में मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें