फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गैहरा गांव में दो परिवारों के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं की लुहारवीं पंचायत के गैहरा गांव में दो परिवारों के बीच हुई मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले पक्ष में शिकायतकर्ता सोहनलाल ने बताया कि वह शाम को परिवार के साथ आंगन में बैठा था। तभी एक व्यक्ति सड़क से चलते हुए उन्हें गालियां देने लगा। इसके बाद उन्होंने उसे पूछा तो धमकियां देने लगा और घर से अपने परिवार के सदस्यों को लेकर पहुंचा और मारपीट की। इसमें उसके बेटे और माता को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष की ओर से अश्विनी कुमार ने बताया कि शाम को वह सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर घर जा रहा था। तभी एक व्यक्ति और उसके परिवार वालों ने उसके ऊपर डंडे से हमला कर दिया। इस कारण उसे सिर पर गहरी चोटें लगीं। जब वह जोर-जोर से चिल्लाया तो उसके घर वाले मौके पर पहुंचे तथा उसे बचाने लगे तभी इन लोगों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसमें उसके पिता के सिर पर भी चोट लगी और वे बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। लड़ाई की आवाज सुनकर गांव वाले मदद के लिए आए, जिनकी सहायता से उन्हें एक निजी वाहन में घुमारवीं के अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि जख्मी लोगों का मेडिकल करवाने के बाद दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें