बिलासपुर। पुलिस थाना बरमाणा में बल्ग का घाट गांव के एक व्यक्ति ने मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में प्रकाश चंद, निवासी गांव बल्ग का घाट डाकघर धारटटोह तहसील सदर, जिला बिलासपुर ने बताया कि मंगलवार सुबह वह खेतों में पेड़ से पशुओं के लिए चारा काट रहा था।
उस दौरान ऊपर की तरफ से एक व्यक्ति ने उस पर पत्थर मारे और अपने परिवार के साथ मिलकर उसके खेत में आकर मारपीट की। इस कारण उसके सिर पर गहरी चोट आई है। बड़ी मुश्किल से वहां से जान बचाकर भागा। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।