फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खेत ताकते रहे आसमान, नहीं बरसे उम्मीद के बादल

विज्ञापन
शाहतलाई क्षेत्र में सूखे पड़े खेत। संवाद
विज्ञापन
जिले में बूंदाबांदी से गेहूं की फसल पर संकट
विज्ञापन

कई जगह किसान बिजाई के लिए कर रहे बारिश का इंतजार
बिजी फसल को हो रहा नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में बूंदाबांदी से सूखे खेत बारिश के लिए तरस गए हैं। पर्याप्त बारिश न होने से गेहूं की फसल सूख रही है। इससे फसल पर संकट मंडरा गया है। किसानों को पैदावार की चिंता सता रही है। कुछ जगह सूखे के चलते अभी तक तक बिजाई भी नहीं हुई है।
जिले में दो दिन पहले मौसम ने करवट ली थी। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। किसानों को उम्मीद थी कि अब बारिश होगी और उन्हें राहत मिलेगी। जिन क्षेत्रों में सिंचाई की व्यवस्था है वहां पर किसान पहले ही बिजाई कर चुके हैं। इसके अलावा भी कुछ क्षेत्रों में किसानों ने बिजाई कर दी है। कुछ इलाके ऐसे भी हैं जो बिजाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। शाहतलाई क्षेत्र की बात करें तो यहां पर 50 प्रतिशत से अधिक किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा नम्होल, दियोथ, रानीकोटला, बंदलाधार और झंडूता के किसान भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले में 31,878 हेक्टेयर भूमि पर खेती की जाती है। इसमें से 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बिजाई होती है। जिले में 6500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है। यह कृषि भूमि का करीब 25 प्रतिशत क्षेत्र है। शेष 75 प्रतिशत क्षेत्र में वर्षा पर निर्भर है। किसानों का कहना है कि उपयुक्त समय पर बुआई करने से अच्छी पैदावार प्राप्त होती है। इस बार फिर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कृषि विशेषज्ञों का भी कहना है कि बारिश न होने से गेहूं की फसल पर कम पैदावार होने का खतरा मंडरा रहा है। यदि शीघ्र बारिश नहीं होती है तो पैदावार में और गिरावट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें