फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में महिला कर्मचारियों को मिलेगी डे केयर कमरे की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश में यह सुविधा देने वाला होगा पहला महाविद्यालय
विज्ञापन

-कॉलेज में कमरे को स्थापित करने का काम हुआ शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर जल्द ही महिला कर्मचारियों को एक डे केयर कमरे की सुविधा मिलेगी। इस कमरे का निर्माण कॉलेज प्रशासन ने शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

यह प्रदेश का पहला महाविद्यालय होगा, जहां पर महिला कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए डे केयर कमरे की व्यवस्था होगी। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है। अब तो कार्यस्थल पर भी महिलाओं और पुरुषों की संख्या लगभग बराबर है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति की कुछ समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए महिलाओं की सुविधा के लिए कॉलेज में इस तरह की व्यवस्था की जा रही है। महिलाओं को कई प्राकृतिक समस्याओं से रूबरू होना पड़ता है। डे केयर कमरे के होने से महिलाएं कार्यस्थल पर किसी परेशानी या अपने खाली समय में इसका उपयोग कर सकती हैं। यहां महिलाएं अपने छोटे बच्चे को साथ लेकर उनकी देखभाल कर सकती हैं। डे केयर कमरे में महिलाओं के लिए बेड, कुर्सी, टेबल सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों ने इसका स्वागत और धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें