फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ससुर का फोड़ा सिर, पत्नी-सास और बेटी से भी की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
तलाई थाना के तहत जोल गांव में हुई घटना, केस दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। तलाई थाना के तहत जोल गांव में एक व्यक्ति ने अपने ससुर का सिर फोड़ दिया। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी सास, पत्नी और बेटी से भी मारपीट की। पुलिस शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में जोल गांव के लैहर सिंह ने बताया है रविवार सुबह उसका दामाद घर आया। उसने कहा कि कुछ बात करनी है । इसके बाद दामाद के साथ कमरे में चला गया। कमरे में दामाद धमकाने लगा। उसने कहा कि समझना है तो समझ लो, नहीं तो कोई और तरीका अपनाऊंगा। इसके बाद दामाद ने बालों से पकड़ लिया और सिर घुमाने लगा। उसने बैग से भी कोई चीज निकाली और जोर से माथे पर मार दी। माथे से खून बहने लगा। दामाद ने अपनी सास, पत्नी और छोटी बेटी से भी मारपीट की । उसने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां भी दी हैं। मारपीट से उसके माथे पर गंभीर चोट लगी है, जबकि अन्य जगह भी गुम चोटें आई हैं। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें