फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: किसान कल देखेंगे भागलपुर से पीएम किसान समृद्धि योजना का लाइव प्रसारण

Sat, 22 Feb 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आयोजित कार्यक्रम में करीब 150 किसान लेंगे भाग
विज्ञापन

मेलेट्स और प्राकृतिक उत्पादों के स्टॉल भी लगाएगा कृषि विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर से पीएम किसान समृद्धि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर देशभर में किसान सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिसमें करोड़ों किसानों को लाभ मिलेगा। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के कृषि विज्ञान केंद्र, बरठीं में भी एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि उप निदेशक बिलासपुर शशि शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के तहत लगभग जिले के 150 किसान और किसान उत्पादक संगठन भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को संबोधित किया जाएगा और उन्हें योजना के लाभों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में किसानों को 19वीं किस्त की राशि जारी करने की प्रक्रिया को भी समझाया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर मीलट्स और प्राकृतिक उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इससे किसानों को नए कृषि उत्पादों और जैविक खेती से जुड़ी जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विकासखंड सदर और स्वारघाट के किसान भाग लेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान समारोह के शुभारंभ का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा, जिससे किसान सीधे इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़ सकेंगे। कृषि उप निदेशक बिलासपुर ने जिले के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है, ताकि वे सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें