फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर से रुद्रपुर की महापंचायत में पहुंचे किसान ़विर्क

विज्ञापन
रामपुर के बिलासपुर के सीमांत गुरुद्वारा नानकपुरी टांडा में कृषि कानूनों के खिलाफ पंचायत करते कि - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। संयुक्त किसान मोर्चा की एक मार्च को रुद्रपुर में होने वाली महापंचायत की सफलता को लेकर किसानों ने रणनीति तैयार की। साथ ही हर घर से एक किसान से महापंचायत में शामिल होने की अपील की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को संयुक्त मोर्चा की पंचायत नानकपुरी गुरुद्वारे में हुई। इसमें मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य तथा तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिन्दर सिंह विर्क ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ उनके संगठन ने एक मार्च को रुद्रपुर में किसानों की महापंचायत करने का निर्णय लिया है। इसमें किसान नेता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढ़ूनी, दर्शन पाल सिंह आदि भाग लेंगे। महापंचायत में यूपी व उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, बहराइच आदि जिलों के किसान पहुंचेंगे। इस मौके पर बाबा गुरजंत सिंह, इकबाल सिंह चीमा, गोल्डी सिंह, संतोख सिंह, गुरजीत सिंह चीमा, दलजीत सिंह गोराया, बलजीत सिंह, प्रगट सिंह, अमनदीप सिंह ढिल्लो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें