फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसमिशन लाइन प्रभावित किसानों का जत्था दिल्ली रवाना

विज्ञापन
दिल्ली रवाना होने से पहले मंडी व बिलासपुर से संयुक्त रूप से ट्रांसमिशन लाइन प्रभावित। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल के मंडी और बिलासपुर से ट्रांसमिशन लाइन प्रभावित किसानों का जत्था किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली रवाना हो गया है। टॉवर लाइन शोषित जागरूकता मंच के राष्ट्रीय संयोजक अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रजनीश शर्मा ने बताया कि मंच के राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार अमर सिंह सांख्यान ने जनविरोधी नीतियों और कृषि अध्यादेश के खिलाफ समर्थन के लिए किसानों को दिल्ली रवाना किया।
विज्ञापन

रजनीश ने कहा कि नए कृषि बिलों को तुरंत वापस लेकर किसानों की जमीन और खेती के संवैधानिक अधिकारों को चंद उद्योगपतियों के पास गिरवी नहीं रखा जाना चाहिए। लाखों किसान आंदोलन कर कानून के खिलाफत कर रहे हैं, तो सरकार को गंभीरतापूर्वक विचार कर लोगों की राय जानकर कृषि कानूनों को वापस ले लेना चाहिए। मंच के प्रदेश कानूनी सलाहकार अधिवक्ता अजय नड्डा ने बताया कि अनिल अंबानी की रिलायंस कंपनी की सहयोगी कंपनी पार्वती कोलडैम ट्रांसमिशन ने जिला सोलन, मंडी, कुल्लू सहित जिला बिलासपुर की दो विधानसभा क्षेत्रों की आठ पंचायतों में कुल्लू से लुधियाना तक बिजली की ट्रांसमिशन लाइन जोर जबरदस्ती, धोखाधड़ी और षड्यंत्र से बिछाई है। रजनीश ने कहा कि किसान मंच के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भी प्रदेश विधानसभा का घेराव कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर भी विपक्ष में रहते हुए 2017 में हिमाचल विधानसभा में रिलायंस घोटाले का मामला उठा चुके हैं। किसान कंपनी के खिलाफ पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर न्यायिक जांच आयोग के गठन की मांग कर रहे हैं। ताकि राजनीतिक प्रभाव से भूमिहीन किए गए लाखों किसानों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें