बिलासपुर मे व्यास उत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या पर पर प्रस्तुति देते बच्चे ।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। व्यास उत्सव आयोजन समिति की ओर से आयोजित व्यास उत्सव 2020 की प्रथम सांस्कृतिक संध्या नन्हे गायकों के नाम रही। इन नन्हे कलाकारों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। व्यास उत्सव मेला 2020 की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कंचन माला शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
व्यास नगर समिति के चेयरमैन विजयराज उपाध्याय, व्यास उत्सव आयोजन समिति के चेयरमैन चमन गुप्ता, वायस चेयरमैन संतोष जोशी, चीफ कंट्रोलर अविनाश कपूर, अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, कोषाध्यक्ष राज कुमार, सचिव तरुण टाडू, प्रवीण शर्मा, सांस्कृतिक कमेटी के चेयरमैन तेजस्वी शर्मा, केहन कांत, विनोद कौशल ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी, व्यास जी की प्रतिमा, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रथम सांस्कृतिक संध्या में धार्मिक गायन वर्ग में चारु प्रिया ने ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान, हिमांशु धीमान ने मां शेरा वालिये तेरा शेर आ गया, दीक्षा ने सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया, सारिका ने शिव कैलाशों के वासी, धार्मिक गायन वर्ग में अभिषेक कुमार ने रत्नो ने आवाजां मारियां किथे गयो पौना हारिया, रोहित ने जोत जलाई, श्वेता ने मेरे मोहन कुंडला वाल्या, हिमाचली गायन वर्ग में आराध्या शर्मा ने भला सिपाहिया डोगरिया, अलौकिक ने ठंडी-ठंडी हवा चलदी झुलदे चीलां दे डालू जीना कांगड़े दा पर बेहतरीन प्रस्तुतियां दी।