फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रदेश सड़क परियोजनाओं के लिए चार हजार करोड़ देने पर जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार में से तीन हजार करोड़ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में होंगे खर्च - रणधीर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल में सड़क परियोजनाओं के लिए चार हजार करोड़ रुपये देने के लिए विधायक रणधीर शर्मा ने अनुराग ठाकुर का आभार जताया है। रणधीर शर्मा भाजपा मीडिया प्रदेश संयोजक भी है। उन्होंने ने कहा कि कुल चार हजार करोड़ की परियोजनाओं में 3000 करोड़ की परियोजनाएं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की हैं।
विज्ञापन

रणधीर शर्मा ने कहा कि हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 15 राष्ट्रीय राजमार्ग और 1 रोपवे परियोजना के उद्घाटन व शिलान्यास किए हैं। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया है। शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य के लिए सड़क यातायात का मुख्य साधन हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में इन परियोजनाओं के निर्माण से दाड़लाघाट सीमेंट फैक्टरी एवं एम्स बिलासपुर को फोरलेन कनेक्टिविटी मिलने से इस क्षेत्र की आवागमन सुगम और पर्यटन का विकास होगा। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें