फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिक्षकों, छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की कार्यप्रणाली को समझाया

Fri, 15 May 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं महाविद्यालय में कार्यशाला का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होने वाली राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के विभिन्न प्रावधानों, उद्देश्यों और शिक्षा प्रणाली में होने वाले परिवर्तनों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, कौशल संवर्धन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यशाला के प्रमुख वक्ता प्रो. विनोद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की संपूर्ण कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने नीति के विभिन्न आयामों, पाठ्यक्रम संरचना, मूल्यांकन प्रणाली और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध नई संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान शिक्षकों ने नई शिक्षा नीति से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने संतोषजनक समाधान बताया गया। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें