फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डीजल-पेट्रोल महंगा होने से बीडीटीएस में बढ़ेगा ट्रकों का मालभाड़ा

Fri, 15 May 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तय फॉर्मूले के तहत होगी बढ़ोतरी, महंगाई से आम लोग होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में हुई करीब तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का असर अब माल भाड़े पर भी पड़ने जा रहा है। बिलासपुर जिला ट्रक सहकारी सभा बरमाणा के प्रधान नीलम चंदेल ने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद परिवहन ऑपरेटरों का खर्च बढ़ गया है, जिसके चलते तय एमओयू और फॉर्मूले के अनुसार माल भाड़े में भी वृद्धि की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कंपनी के साथ जल्द बैठक होगी और अगले दो से चार दिनों में नए हाइक को लेकर फैसला लिया जाएगा।
नीलम चंदेल ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, मोबिल ऑयल और लुब्रिकेंट्स की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मालभाड़े की बढ़ोतरी किसी व्यक्ति की मर्जी से नहीं होती, बल्कि पहले से तय फॉर्मूले के आधार पर लागू की जाती है। उन्होंने कहा कि हमारी जो हाइक होती है, वह पूरी तरह फॉर्मूले के तहत होती है। उसमें एक पैसा भी आगे या पीछे नहीं किया जाता। जैसे ही डीजल की नई दरें लागू होती हैं, उसी समय से उसका असर परिवहन दरों पर भी माना जाता है। कहा कि अगर किसी दिन शाम को डीजल के दाम बढ़ते हैं तो उसी दिन रात 12 बजे के बाद से नई दरों के अनुसार हिसाब शुरू हो जाता है। बाद में जब पूरी गणना होती है तो ऑपरेटरों को बढ़ी हुई राशि एरियर के रूप में दी जाती है। यह बकाया राशि दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान ऑपरेटरों में बांटी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल की कीमतें बढ़ने का असर केवल ट्रांसपोर्ट कारोबार तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका बोझ आम लोगों पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि गांव के किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और आम परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। परिवहन लागत बढ़ने से सब्जियों और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम भी बढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आज गोभी 50 रुपये किलो मिल रही है तो डीजल महंगा होने के बाद वही गोभी 100 रुपये तक पहुंच सकती है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग की मुश्किलें बढ़ रही हैं। कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से देश में महंगाई और तेज होगी। आम आदमी का बजट पूरी तरह प्रभावित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें