फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वास्थ्य सेवा समाधान में आईए और थ्री डी प्रिंटिंग का महत्व बताया

Wed, 27 Nov 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में नवाचार, इंक्यूबेश और उद्यमिता पर हुई कार्यशाला
विज्ञापन

नवोदित उद्यमियों के लिए संसाधन, मार्गदर्शन उपलब्ध कराती है यह पहल : डॉक्टर नेगी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नवाचार, उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला नवाचार, इनक्यूबेशन, उद्यमिता सेल की ओर हुई, जिसमें स्वास्थ्य सेवा समाधान में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए आईए और थ्री डी प्रिंटिंग का महत्व बताया।
इस पहल को उद्योग निदेशालय का समर्थन प्राप्त है, जिसने इंक्यूबेशन गतिविधियों के लिए आधारभूत समर्थन प्रदान किया है। कार्यशाला का उद्घाटन एम्स के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) वीर सिंह नेगी ने किया। डॉ. नेगी ने स्वास्थ्य सेवा में नवाचार की महत्वता, इनक्यूबेटर की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने सरकार की प्रमुख पहल जैसे स्टार्टअप इंडिया, अटल इनोवेशन मिशन और आईसीएमआर का उल्लेख करते हुए कहा कि ये पहल नवोदित उद्यमियों के लिए संसाधन, मार्गदर्शन उपलब्ध कराती है। प्रतिभागियों को संस्थान की इंक्यूबेशन सुविधाओं का लाभ उठाकर स्वास्थ्य से जुड़ी वास्तविक समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डीन शोध प्रोफेसर (डॉ.) अनुपम पाराशर ने कार्यशाला में आईआईईसी की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस सेल के माध्यम से संकाय और छात्रों को नवाचार के क्षेत्र में सक्रिय रूप से संलग्न होने का अवसर मिल रहा है। इंक्यूबेटर की पेशकशों जैसे संसाधन सहायता, मार्गदर्शन, विषय सहयोग पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में आईआईटी मंडी कैटालिस्ट के श्री गौरव पारुलकर ने इंक्यूबेटरों की सफलता को साझा किया। बताया कि उन्होंने सात वर्ष में 500 से अधिक स्टार्टअप को पोषित किया।
विज्ञापन

वहीं, जीआईएमएस नोएडा के डॉ. राहुल सिंह ने सार्वजनिक अस्पतालों में स्टार्टअप के अवसरों और लागत प्रभावी चिकित्सा उपकरणों के डिजाइन में चिकित्सकों की भूमिका पर चर्चा की। डॉ. सुमन दास, डॉ. नवदीप आहूजा ने स्वास्थ्य सेवा में नवाचार के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, थ्री डी प्रिंटिंग की महत्ता को बताया। डॉ. आहूजा ने बताया कि इन तकनीकों का उपयोग स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। कार्यशाला के समापन पर यह स्पष्ट हुआ कि एम्स बिलासपुर नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने के लिए तैयार है। इसके माध्यम से स्वास्थ्य सेवा में अभूतपूर्व बदलाव लाने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें