फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: व्यास उत्सव में लगाई गई स्वयं सहायता समूह के सामान की प्रदर्शनी

विज्ञापन
व्यास उत्सव मेले में स्वयं सहायता समूह की ओर लगाई गई प्रदर्शनी। संवाद
विज्ञापन
-लोगों को भाए हस्तनिर्मित आचार, चटनी व अन्य खाद्य पदार्थ
विज्ञापन

-एंकलू, चिलडू, बबरू, सिड्डू, गाजर का हलवा बनी पहली पसंद


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर परिषद बिलासपुर द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों की ओर से हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी रौड़ा सेक्टर बिलासपुर में हुए व्यास उत्सव में लगाई गई। इस प्रदर्शनी का आयोजन नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।
इसमें शहरी आजीविका मिशन की प्रबंधक बंदना लखनपाल, मुनीष कुमार और कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर सुनीला कुमार व शिवानी ठाकुर का विशेष योगदान रहा। प्रदर्शनी में 12 स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। इनमें आचार व चटनी में आम, गलगल, नींबू, कटहल, करेले, अदरक, एलोवेरा, लहसुन, मिक्स, मेथी, मिर्च, बांस का आचार शामिल हैं। खाद्य सामग्री में पापड़, बड़ियां, चावल और मक्के का आटा, मठ्ठी, खजूर, अखरोट, विभिन्न मसाले, सेवइयां और सोयाबीन, ऊनी वस्त्र में मोजे, स्वेटर, बेबी सूट, थैले, चपाती टोकरी और अन्य सजावटी सामान, बिलासपुरी पकवान में एंकलू, चिलडू, बबरू, सिड्डू, गाजर का हलवा, गुलाब जामुन, मक्के की रोटी और साग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं की मेहनत को लोगों ने सराहा। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और हस्तनिर्मित उत्पादों को पसंद किया। महिलाओं ने इस बार स्वयंसेवी रूप से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया है, जिससे न केवल उनकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है, बल्कि शहरी आजीविका मिशन के उद्देश्य को भी धरातल पर सफलता मिली है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार ने बताया कि यह प्रदर्शनी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है, और वे नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें