चंडीगढ़-मनाली एनएच पर नई सारली में एक्साइज अधिकारी की गाड़ी से टकरराया ट्रक।
- फोटो : BILASPUR
जामली (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम को बिलासपुर से स्वारघाट की तरफ जा रहे एक ट्रक ने एक्साइज अधिकारी की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में अधिकारी घायल हुए हैं। उसके साथ गाड़ी में चालक और इंस्पेक्टर भी मौजूद थे। लेकिन दोनों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार एक्साइज असिस्टेंट कमिश्नर कमल अपनी गाड़ी में श्री नयनादेवी जी से बिलासपुर की तरफ आ रहे थे। उनके साथ इंस्पेक्टर और चालक था। नई सारली के पास बिलासपुर की तरफ से जा रहे ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। अधिकारी की टांगों और छाती में गहरे जख्म हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों टांगों में फ्रेक्चर है। एएसपी बिलासपुर अमित शर्मा ने पुष्टि की है।