फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आबकारी विभाग ने नष्ट की 18 हजार लीटर कच्ची शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
- हिमाचल और पंजाब के आबकारी विभाग ने दबट के जंगल में 8 घंटे चलाया संयुक्त ऑपरेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आदर्श आचार संहिता में चुनाव आयोग की हिदायतों के मुताबिक आबकारी विभाग ने शराब के अवैध कारोबार पर लगाम लगाना शुरू कर दिया है। सोमवार को पंजाब सीमा पर स्थित दबट जंगल में हिमाचल और पंजाब के आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। 8 घंटे चले इस ऑपरेशन के दौरान 18 हजार लीटर लाहन (कच्ची शराब) नष्ट की गई।
विज्ञापन

दबट का जंगल दो राज्यों के बीच में है। इस जंगल में दोनों राज्यों के लोग भट्टियां लगाकर अवैध शराब तैयार करते हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग बिलासपुर की जिला आयुक्त शिल्पा कपिल ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि दबट जंगल में अवैध शराब का कारोबार जोरों से चल रहा है। यदि छापेमारी की जाए तो अलग-अलग जगह से भारी मात्रा में शराब बरामद हो सकती है। इस पर पंजाब आबकारी विभाग की टीम के साथ मिलकर सोमवार तड़के करीब 4 बजे से दबट जंगल में ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान भारी मात्रा में लाहन से भरे ड्रम बरामद किए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट किया। इस कार्रवाई में हिमाचल आबकारी विभाग से एसीएसटी अनुराग गर्ग, राजीव कुमार, एएसटीओ आईडी गुप्ता, धर्मपाल धीमान, विजय कुमार, पंजाब आबकारी विभाग से आबकारी निरीक्षक नंगल लखवीर सिंह, आबकारी निरीक्षण रोपड़ जोरावर सिंह सहित अन्य कर्मचारियों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें