फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आठवीं और पांचवीं कक्षा में फेल हुए बच्चों की आज से शुरू होंगी परीक्षाएं

Sun, 25 May 2025 06:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने दिया हैं पास होने का एक और मौका
विज्ञापन

परीक्षा पास करने पर इसी सत्र से अगली कक्षा में बैठेंगे बच्चे
जिले में 604 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पांचवीं और आठवीं कक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थियों को पास होने का शिक्षा विभाग ने एक और मौका दिया है। फेल होने वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं सोमवार को शुरू होंगी। इन कक्षाओं में अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थी उन्हीं विषयों की परीक्षाएं देंगे जिनमें वे फेल हुए हैं।
परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को इसी सत्र से अगली कक्षा में बैठने का मौका मिल जाएगा और वह अपना एक साल बर्बाद होने से बचा पाएंगे। जिले में करीब 604 विद्यार्थी यह परीक्षाएं देंगे, जिसमें पांचवीं कक्षा के 159 और आठवीं कक्षा के 445 विद्यार्थी शामिल हैं। जो बच्चा जिस स्कूल में पढ़ रहा होगा वह उसी स्कूल में पेपर देगा। पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 26 मई से 30 मई तक चलेंगी जबकि आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 26 मई से 4 जून तक चलेंगी। परीक्षाएं सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। सुबह 9:45 बच्चों को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका दी जाएगी व परीक्षा 10 बजे से शुरू होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर कैलकुलेटर, इलेक्ट्राॅनिक घड़ी सहित अन्य ई डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विद्यार्थियों के प्रश्न पत्र बोर्ड ने ही तैयार किए हैं। वैकल्पिक विषयों के प्रश्न पत्र स्वयं स्कूल प्रशासन तैयार कर परीक्षा संचालित करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्
पांचवीं और आठवीं कक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। नरेश चंदेल, उपनिदेशक, प्राथमिक शिक्षा बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें