फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वारघाट क्षेत्र में तीन छात्र पकड़े नकल करते

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उपमंडल स्वारघाट में नकल के तीन मामले पकड़े गए हैं। वीरवार को एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम और उनकी फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने उपमंडल स्वारघाट के तीन परीक्षा केंद्रों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वाहण, स्वारघाट और छांबभुजाण का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी टीम ने दसवीं कक्षा के गणित विषय की परीक्षा दे रहे तीन छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा है और इस पर तीनों नकलची छात्रों के केस बनाकर प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम स्वारघाट और उनकी टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वाहण में नकल के दो मामले पकड़े हैं, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट में नकल का एक मामला पकड़ा गया है। इसके साथ ही उपरोक्त परीक्षा केंद्र प्रभारियों को नकल पर पूरी तरह अंकुश लगाने को निर्देश भी जारी किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त उनकी टीम ने राजकीय उच्च पाठशाला छांबभुजान का भी औचक निरीक्षण किया है। जहां पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संचालित हो रही थी। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम सुभाष गौतम ने बताया कि पकड़े गए तीनों छात्रों के केस बनाए गए हैं। बता दें कि बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए विभाग और स्कूलों सहित प्रशासन ने भी काफी सख्ती बरती है और विभिन्न परीक्षा केंद्रों में छापे मार कर नकलचियों पर नकेल कसी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें