फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पूर्व सैनिक नंदलाल ठाकुर को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
भराड़ी के गांव बणी भपराल में पूर्व सैनिक को श्रद्धांजलि देते लोग। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
1965 के भारत-पाक युद्ध में डोगरा रेजिमेंट की ओर से दी थीं सेवाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत गांव बणी भपराल के पूर्व सैनिक नंदलाल ठाकुर का 22 अक्तूबर को निधन हो गया। शुक्रवार सुबह उनके अंतिम संस्कार के दौरान भूतपूर्व सैनिक एवं वीर नारी विकास समिति भराड़ी के पदाधिकारियों ने उन्हें सलामी देकर और पुष्पमालाएं अर्पित कर अंतिम विदाई दी। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।
विज्ञापन

नंदलाल ठाकुर का जन्म 11 जून 1942 को हुआ था। वह वर्ष 1963 में डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। उन्होंने वर्ष 1965 के युद्ध में अपनी सेवाएं दीं और वर्ष 1975 में सेना से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के 51 वर्ष बाद 22 अक्तूबर को उनका निधन हो गया। इस दौरान भूतपूर्व सैनिक एवं वीर नारी विकास समिति भराड़ी के निदेशक कैप्टन कश्मीर सिंह ठाकुर, अध्यक्ष सूबेदार मेजर संजीव कुमार लखनपाल, उपाध्यक्ष सूबेदार अनिल कुमार, कैप्टन किशोर कुमार और सूबेदार सुरेश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पुष्पमालाएं अर्पित कर दिवंगत पूर्व सैनिक को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें