फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पूर्व सैनिक ने गैस एजेंसी संचालक पर अभद्रता का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कनेक्शन ट्रांसफर और सुरक्षा राशि लौटाने को लेकर विवाद,पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। नक्सली हमले में देश की सेवा के दौरान अपनी दोनों टांगें गंवा चुके एक भूतपूर्व सैनिक ने लढ़याणी स्थित एक निजी गैस एजेंसी के संचालक और उसके बेटे पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मारपीट का प्रयास करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने भराड़ी थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
मटयाल गांव निवासी पूर्व सैनिक सुरेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2006 में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान प्रेशर बम विस्फोट में उन्होंने अपनी दोनों टांगें खो दी थीं। इसके बावजूद उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी, लेकिन गैस एजेंसी में उनके साथ हुए व्यवहार ने उन्हें गहरा आहत किया है। उन्होंने बताया कि उनका घरेलू गैस कनेक्शन लढ़याणी स्थित गैस एजेंसी में है। पिछले करीब दो माह से वह कनेक्शन चंडीगढ़ स्थानांतरित करवाने के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन एजेंसी की ओर से लगातार टालमटोल की जाती रही। कई बार प्रयास करने के बाद उन्होंने बद्दी स्थित एरिया मैनेजर से संपर्क किया, जिसके हस्तक्षेप के बाद कनेक्शन ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिक के अनुसार 10 जुलाई को एरिया मैनेजर ने उन्हें गैस सिलेंडर एजेंसी में जमा कर सुरक्षा राशि लेने के लिए बुलाया। वह टैक्सी किराये पर लेकर एजेंसी पहुंचे, लेकिन आरोप है कि वहां आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। बाद में एरिया मैनेजर के निर्देश पर उन्होंने दूसरी गैस एजेंसी से आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाकर भेजे। सुरेश कुमार ने बताया कि 11 जुलाई को दोबारा एजेंसी पहुंचने पर वहां मौजूद महिला कर्मचारी ने सिलिंडर जमा करने और सुरक्षा राशि लौटाने से इन्कार कर दिया। उनका आरोप है कि करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद जब एजेंसी संचालक अपने बेटे के साथ पहुंचे तो दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज की, गले से पकड़ लिया और अधिकारियों से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। उधर, पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि पूर्व सैनिक की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें