फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भारत में हर 30 मिनट में एक व्यक्ति रेबीज से गंवाता है जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्तों के काटने से फैलती है बीमारी, नर्वस सिस्टम करती है प्रभावित
विज्ञापन

- 0, 7 और 28 दिन के अंतराल में रेबीज का टीका लगाना जरूरी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हर साल 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है। यह बीमारी मुख्य रूप से कुत्तों के काटने से फैलती है और हर साल विश्व में करीब 60 हजार लोगों की मौत का कारण बनती है। भारत में हर 30 मिनट में एक व्यक्ति रेबीज से जान गंवाता है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड झंडूता की ओर से शनिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर तलाई में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश गौतम के निर्देश पर शिक्षा, सूचना एवं संप्रेषण ब्यूरो द्वारा स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार अभियान के तहत हुआ। विशेषज्ञों ने बताया कि यह बीमारी नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है, जिससे मौत लगभग निश्चित हो जाती है, लेकिन समय पर टीकाकरण से बचाव संभव है। कुत्ते के काटने पर 0, 7 और 28 दिन के अंतराल में रेबीज का टीका लगाना आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अतुल कुमार और आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. ईशा राणा ने की। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार और कमल कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। डॉ. अतुल कुमार ने कहा कि आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. ईशा राणा ने कहा कि किसी जानवर के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक धोना चाहिए और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक को दिखाना चाहिए। उन्होंने पालतू जानवरों का नियमित टीकाकरण कराने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में पुरुष पर्यवेक्षक विनय कुमार, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मीना कुमारी, पूनम कुमारी और सीएचओ नीतिका भी मौजूद रहीं। विजेता प्रतिभागियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इनसेट
टैक्सी चालकों को कार्बन बैग वितरित
स्वास्थ्य शिक्षकों ने तलाई टैक्सी यूनियन के चालकों को कार्बन बैग वितरित कर एचआईवी, टीबी और नशा उन्मूलन संबंधी जानकारी दी। साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ रखने और गाड़ी में कचरा इधर-उधर न फेंकने की अपील की।
विज्ञापन

इनसेट
प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाया कौशल
महिलाओं ने एचआईवी और नशा मुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में नीलम प्रथम, संतोष द्वितीय और मीना देवी तृतीय रहीं। नुक्कड़ नाटक में अंजना ने पहला, संतोष ने दूसरा और मोनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें