फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दो वर्ष बाद भी धरातल पर नहीं उतरा घुमारवीं शहर का पार्किंग प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने त्योहारों में यातायात व्यवस्थित करने के लिए बनाई है योजना
विज्ञापन

त्योहार शुरू होने से पहले पार्किंग प्लान शुरू करने की मांग
घुमारवीं शहर में अक्सर बनी रहती है जाम की स्थिति

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में प्रशासन की ओर से तैयार किया पार्किंग प्लान करीब दो वर्ष बाद भी धरातल पर नहीं उतर पाया है। नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को लेकर शहरवासी और व्यापारी खासे चिंतित दिखाई दे रहे हैं।
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन बनने के बाद हमीरपुर, नादौन, सुजानपुर, धर्मशाला, पालमपुर और कांगड़ा की ओर जाने वाले लोग घुमारवीं होकर आवागमन करना पसंद कर रहे हैं। इस कारण से घुमारवीं शहर में अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। त्योहारों के सीजन में यह समस्या और भी विकराल हो जाती है, जब हजारों लोग खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ते हैं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन हर वर्ष अस्थायी प्रबंध करता है। चंडीगढ़ और दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए शहर के बाहर से ही डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था की जाती है, ताकि भीतर जाम की स्थिति न बने। इसके बावजूद भी ट्रैफिक अक्सर बेकाबू हो जाता है और लोगों को घंटों तक लंबी कतारों में फंसना पड़ता है। इसी समस्या के चलते घुमारवीं शहर की पार्किंग व्यवस्था को सुधारने के लिए करीब दो वर्ष पहले एक विस्तृत योजना तैयार की गई थी। इस योजना को उपायुक्त बिलासपुर से मंजूरी भी मिल गई थी। दावा किया गया था कि कुछ माह में शहर में नए पार्किंग जोन और मल्टी-लेवल पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। योजना के तहत अलग-अलग जगहों पर वाहन खड़े करने की व्यवस्था बनाई जानी थी, ताकि शहर के भीतर जाम की समस्या पर अंकुश लगाया जा सके, जिसकी शुरुआत चिह्नित पार्किंग जोन पर सड़क के किनारे पेबर ब्लॉक लगाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन पिछले दो सालों में नगर परिषद इसे नहीं कर पाया है। स्थानीय लोगों और खासकर दुकानदारों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। उनका कहना है कि पिछले तीन सालों से त्योहारों के दौरान कई किलोमीटर लंबे जाम से लोग परेशान हो रहे हैं। इससे न सिर्फ खरीददारों को दिक्कत होती है बल्कि व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

जल्द ही इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। त्योहारों से पहले पार्किंग प्लान पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। इसके लिए जल्दी ही टेंडर लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

-खेमचंद वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें