प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हिमाचल सरकार ने एंट्री टैक्स और अन्य शुल्कों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। उनका कहना है कि पहले 70 की पर्ची को बढ़ाकर 100 कर दिया गया, जबकि अन्य श्रेणियों में भी शुल्क दोगुना तक कर दिया गया है। आजाद टैक्सी यूनियन, रोपड़ के उपाध्यक्ष कमलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले टैक्स अस्थायी रूप से लेने और बाद में हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब इसे लगातार बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने इसे वादाखिलाफी करार दिया। इस दाैरान भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज भी प्रदर्शनकारियों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वे मामले को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाएंगे।