फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छड़ोल स्कूल में किया ऊर्जा टीम का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिजली और पानी की करेगी बचत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छड़ोल में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में समर कैंप की गतिविधियों के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें ऊर्जा टीम का गठन और पोस्टर बनाना शामिल है।
विज्ञापन

इस टीम में मुस्कान, अपूर्व, शालिनी, शुभम, साक्षी, सुनीता और विवेक को शामिल किया गया है। प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने बच्चों को ऊर्जा के महत्व के बारे में बताया। ऊर्जा टीम में चिन्हित बच्चों को नीले स्टीकर से नवाजा गया। यह बच्चे खाली कक्षाओं में इस बात की निगरानी करेंगे कि कोई पंखा, बल्ब या अन्य बिजली का कोई उपकरण अनावश्यक रूप से तो नहीं जल रहा है। इसके साथ ही अनावश्यक रूप से पानी के बहते नलों को भी बंद करेंगे। उन्होंने बताया कि यह टीम पाठशाला के सभी छात्र-छात्राओं को ऊर्जा की बचत और पेयजल के संरक्षण के बारे में जागरूक करेगी। ईको क्लब प्रभारी मंजू शर्मा ने ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस अवसर पर पाठशाला का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें