फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले के सरकारी स्कूलों में आज और कल होगी एंडलाइन असेसमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
119 स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की होगी परीक्षा
विज्ञापन

गणित, विज्ञान और भाषा विषय का होगा मूल्यांकन
18 नवंबर तक जमा करवाना होगा मूल्यांकन का डेटा
प्रियंका ठाकुर
बिलासपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में 4 और 5 नवंबर को विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की जांच के लिए एंडलाइन असेसमेंट आयोजित की जाएगी। समग्र शिक्षा अभियान के लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम (एलईपी) 2.0 के तहत होने वाली इस परीक्षा में जिले के 119 माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग लेंगे।
परीक्षा में गणित, विज्ञान और भाषा विषयों का मूल्यांकन किया जाएगा। एलईपी के तहत जून में विद्यार्थियों को उनके नाम से पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई थीं। स्कूलों में जीरो पीरियड लगाकर शिक्षकों ने इन पुस्तकों के माध्यम से पढ़ाई करवाई। अब इन्हीं पुस्तकों पर आधारित प्रश्न परीक्षा में पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा ओसीआर शीट पर होगी। विद्यार्थियों को सही विकल्प के आगे टिक का निशान लगाना होगा। शीट पर अन्य मार्किंग या काट-छांट की अनुमति नहीं होगी। चार नवंबर को सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक भाषा विषय की परीक्षा होगी। इसी दिन दोपहर दो से 3:30 बजे तक छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की विज्ञान की परीक्षा होगी। पांच नवंबर को सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की गणित की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा पूरी होने के बाद शिक्षकों को भरी हुई ओसीआर शीट स्विफ्ट चैट के माध्यम से पीरियोडिक असेसमेंट बॉट पर स्कैन करनी होगी। यह प्रक्रिया परीक्षा समाप्त होते ही शुरू करनी होगी। सभी स्कूलों को 18 नवंबर तक मूल्यांकन से संबंधित पूरा डेटा जमा करवाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एलईपी के तहत मई में विद्यार्थियों की बेसलाइन असेसमेंट करवाई गई थी। अब एंडलाइन असेसमेंट के माध्यम से उनकी विषयवार शैक्षणिक दक्षता और कार्यक्रम के प्रभाव का आकलन किया जाएगा। इससे पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनके सीखने के स्तर में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे। शिक्षा विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को बेहतर बनाना और उनकी शैक्षणिक कमियों को दूर करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें