फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले के 119 सरकारी स्कूली में विद्यार्थियों का एंडलाइन असेसमेंट

Thu, 05 Nov 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक पाठशाला मलारी में एंडलाइन असेसमेंट के  तहत परीक्षा देते हुए विद्यार्थी।
विज्ञापन
ओसीआर शीट पर हुआ पेपर, पहले दिन भाषा और विज्ञान की परीक्षा आयोजित
विज्ञापन

बच्चों की सीखने की क्षमता को बढ़ाना, शैक्षणिक स्तर को जांचना उय्देश्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के 119 माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार को विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन करने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम (एलईपी) 2.0 के अंतर्गत एंडलाइन असेसमेंट का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
पहले दिन, विद्यार्थियों की भाषा और विज्ञान विषयों की परीक्षा हुई। भाषा विषय की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें छठी से बारहवीं कक्षा के छात्रों ने हिस्सा लिया। इसके बाद, दोपहर 2 से 3:30 बजे तक छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान विषय की परीक्षा ली गई। इस असेसमेंट का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सीखने की क्षमता को बढ़ाना और उनके शैक्षणिक स्तर का आकलन करना है।
विज्ञापन

परीक्षा ओसीआर (ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन) शीट पर आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों को केवल सही विकल्प के आगे टिक का निशान लगाना था। शीट पर किसी भी प्रकार की अतिरिक्त मार्किंग या काट-छांट की अनुमति नहीं थी। लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत, जून माह में विद्यार्थियों को उनके नाम से पुस्तकें उपलब्ध कराई गई थीं। स्कूलों में 'जीरो पीरियड' कक्षाओं के माध्यम से शिक्षकों ने इन पुस्तकों से पढ़ाई करवाई थी, और एंडलाइन असेसमेंट में इसी सामग्री से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की विषयवार शैक्षणिक दक्षता का आकलन किया जाएगा। विशेष रूप से, उन विद्यार्थियों की पहचान की जाएगी जो विभिन्न विषयों में कमजोर हैं। इसके उपरांत, ऐसे विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। यह एंडलाइन असेसमेंट बिलासपुर जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके द्वारा कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे उनके समग्र शैक्षणिक विकास को सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें